बाइक ऐसी फिसली कि चालक का सिर धड़ से अलग


दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। यह दुर्घटना झांसी-ग्वालियर हाईवे (NH-44) पर डगरई टोल प्लाजा के पास हुई, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। यह हादसा दतिया के चिरूला थाना क्षेत्र में झांसी-ग्वालियर हाईवे (NH-44) पर डगरई टोल प्लाजा के समीप सोमवार दोपहर को हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, ट्रक और ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क पर गिरने से युवक किसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। मृतक युवक की पहचान रज्जी और घायल साथी की पहचान लल्लूराम आदिवासी के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर क्षेत्र के पड़ोसी हैं और बाइक से दतिया जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर चालक अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। 


Post a Comment

0 Comments