दिलजीत के शो में दिल्ली–लखनऊ से आए थे मोबाइल चुराने

इंदौर। रविवार को इंदौर में हुए दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट में 15 मोबाइल चोरी हुए हैं । इसकी सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस एक्टिव हुई और दो बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों में से एक बादमाश दिल्ली तो दूसरा लखनऊ से आए थे और इन्होंने बाकायदा शो के पास भी ऑनलाइन खरीदे थे। एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक सूचना मिलने पर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया वहीं 2 और फरार है। पकड़ाये गए आरोपी का नाम दिल्ली निवासी नाजिम खान और लखनऊ निवासी सुरेंद्र है। दोनों अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य है। इनके पास से 6 मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ पहले से कई अपराध दर्ज है।

Post a Comment

0 Comments