नोट उड़ा रहा था, दबने से घुटा दम और मौत हो गई

प्रतीकात्मक फोटो
इंदौर। खजराना क्षेत्र में निकल रही एक बारात में नोटों की गड्डियां उड़ाने वाले एक बाराती की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खजराना में एक बारात निकल रही थी, जिसमें शामिल होने बड़ला निवासी आसिफ भी पहुंचा था।

वह खुशी से 100–100 के नोट उड़ा रहा था। उसके बाद उसने 500 की गड्डी निकालकर नोट उड़ाना शुरू कर दिया। नोट लूटने के चक्कर में वहाँ भीड़ इकट्ठी हो गई, जिससे आसिफ नीचे गिर पड़ा और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर बॉडी उसके परिजनों को सौंप दी।

Post a Comment

0 Comments