शिवराज सिंह चौहान के फोन के बाद हरकत में आया प्रशासन! विदिशा में चंदू मियां के मकान पर चला बुलडोजर

शिवराज सिंह चौहान के फोन के बाद विदिशा में आरोपी चंदू मियां के मकान पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी चंदू मियां के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के तीन मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही उसकी आरा मशीन को भी सील कर दिया गया।

दरअसल, मासूम बच्ची के साथ हुई घटना के बाद विदिशा में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। सोमवार को हिंदू संगठनों ने स्वामी विवेकानंद चौराहे पर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में स्थानीय विधायक मुकेश टंडन भी शामिल हुए।

इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोन भी चर्चा में रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मामले को लेकर फोन पर हस्तक्षेप किया था। इसके बाद प्रशासन की कार्रवाई भी सुर्खियों में आ गई।

प्रशासन के मुताबिक, आरोपी के मकान में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायत थी। वहीं, वन विभाग ने नियमों के उल्लंघन के चलते आरा मशीन सील की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

Post a Comment

0 Comments