भस्म आरती में बदला बाबा महाकाल का स्वरूप, रजत मुकुट और चांदी की मुंडमाल से हुआ शृंगार

उज्जैन में बुधवार की भस्म आरती में बाबा महाकाल का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल और फूलों से विशेष शृंगार किया गया।

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में बुधवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान मनमोहक स्वरूप देखने को मिला। तड़के मंदिर के पट खुलने के साथ ही गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हुआ।

सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक और पंचामृत से अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से पूजन के बाद बाबा को फल, मिठाई और ड्रायफ्रूट का भोग लगाया गया।

इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के लिए भगवान का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा ने रजत मुकुट धारण किया। चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष और सुगंधित फूलों की मालाओं से उनका स्वरूप सजाया गया।

Post a Comment

0 Comments