₹450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंसें, VIDEO वायरल

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसों के घूमने का वीडियो वायरल हुआ है। यात्रियों के बीच मवेशियों के पहुंचने से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

भोपाल। राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो भैंसों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भैंसें यात्रियों के बीच से गुजरती हुई खड़ी ट्रेन के पास तक पहुंचती दिखाई दे रही हैं। प्लेटफॉर्म पर गोबर भी नजर आया।

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाले स्टेशन पर मवेशियों के पहुंचने के बाद सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेशन प्रशासन मामले को दिखवा रहा है।

Post a Comment

0 Comments