जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू

नई दिल्ली। कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है।

राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के SIR को लेकर विपक्ष की आपत्तियों के बीच हो रहा है। पुलिस ने पहले ही संकेत दिया था कि प्रतिबंधित दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश करने वालों को रोका और हिरासत में लिया जा सकता है।

इससे पहले मंगलवार को भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Post a Comment

0 Comments