सत्यम, शिवम, सुंदरम के जरिए राहुल गांधी ने किस पर साधा निशाना?

 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई हो रही है।

राहुल गांधी ने कहा, “हमारे धर्म में कहा जाता है सत्यम शिवम सुंदरम। आज सत्य और असत्य के बीच लड़ाई हो रही है। मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि हम सत्य के साथ खड़े होकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे।”

Post a Comment

0 Comments