इंदौर: देवगुराड़िया के पास अवैध शराब से भरे दो कंटेनर पकड़े, 3 हजार पेटियां होने की जानकारी

इंदौर। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवगुराड़िया के पास शराब से भरे दो कंटेनर पकड़ाए है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों कंटेनरों में करीब 3,000 पेटी शराब होने की बात सामने आई है।

फिलहाल आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments