इंदौर में दर्दनाक हादसा: मंदिर से लौट रहे शेयर कारोबारी की मौत, टक्कर के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक

 

इंदौर के देवगुराड़िया में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय शेयर कारोबारी अनंत भंडारी की मौत हो गई। वे मंदिर में दर्शन करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रहे थे, तभी एक मिनी ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में वे ट्रक के नीचे आ गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसने करीब 500 मीटर दूर वाहन छोड़ दिया और भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक के क्लीनर को पकड़ लिया। खुड़ैल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments