जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कचौरी खाने के लिए रुका एक व्यापारी करीब 20 लाख रुपये गंवा बैठा। दरअसल, व्यापारी की स्कूटी पर रुपयों से भरा बैग रखा था, जिसे दो बदमाश मौका पाकर लेकर फरार हो गए।
पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महज ₹20 की कचौरी खाने के लिए रुके व्यापारी को ₹20 लाख का नुकसान होने की यह घटना चर्चा में है।
0 Comments