इंदौर की 20 वर्षीय युवती ने उज्जैन में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक ने उसे मिलने बुलाया था। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।
उज्जैन/इंदौर: मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंदौर की 20 वर्षीय युवती ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने चक्रेश जैन और एक अन्य आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती के मुताबिक, उसकी इंस्टाग्राम पर उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि चक्रेश ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह मेघदूत होटल के पास अपने एक साथी के साथ कार लेकर पहुंचा। युवती के अनुसार, बाद में चक्रेश के चार अन्य दोस्त भी कार में सवार हो गए।
युवती ने आरोप लगाया कि कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की गई। उसने निजी अंगों पर प्लास्टिक पाइप से हमला किए जाने का आरोप भी लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे इंदौर में अरबिंदो अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए।
इसके बाद रात करीब 9 बजे युवती ने अपने मुंहबोले नाबालिग भाई को फोन किया। दोनों नानाखेड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
युवती ने अपने वीडियो में चार से पांच लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।
0 Comments