
इंदौर। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को स्वच्छता में नंबर-1 नगर निगम या सरकार ने नहीं, बल्कि शहर की जनता ने बनाया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अपने शहर से बहुत प्यार करते हैं और यही स्वच्छता की सबसे बड़ी ताकत है।
गौरतलब है कि कार्यक्रम के मंच पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ भी मौजूद थे। कुछ दिन पहले कैलाश विजयवर्गीय की एक बैठक में मालिनी गौड़ शामिल नहीं हुई थीं। इसके बाद शहर की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब इस कार्यक्रम में दोनों की मौजूदगी को राजनीतिक घटनाक्रम के संदर्भ में देखा जा रहा है।
0 Comments