
भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सागर, देवास और सिवनी जिले के कलेक्टरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
प्रतिभा पाल को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, नेहा मीना को सिवनी से हटाकर देवास का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
दिलीप कुमार यादव को पर्यटन विकास निगम से सागर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि देवास कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर सिवनी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस फैसले के बाद तीन जिलों में कलेक्टरों की जिम्मेदारी बदल गई है।
0 Comments