इंदौर एयरपोर्ट के सामने चला बुलडोजर, 50 हजार वर्गफीट जमीन कराई कब्जामुक्त

 
इंदौर। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एयरपोर्ट के सामने सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने IDA की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अवैध निर्माणों को हटाया गया।

जानकारी के मुताबिक, संबंधित जमीन सुपर कॉरिडोर की प्रस्तावित सर्विस रोड के लिए आरक्षित है। सड़क निर्माण के लिए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर हलचल देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments