इंदौर में डॉक्टरों की साइक्लोथॉन, स्पाइन सर्जरी के बाद मरीजों ने भी चलाई साइकिल

 इंदौर में ISSA की स्पाइन हेल्थ अवेयरनेस साइक्लोथॉन में 70–80 चिकित्सकों और साइकिल राइडर्स ने हिस्सा लिया। स्पाइन सर्जरी करा चुके मरीजों की भागीदारी के जरिए रीढ़ की सेहत और सर्जरी से जुड़े डर को दूर करने का संदेश दिया गया।

इंदौर। रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इंदौर स्पाइन सर्जन एसोसिएशन (ISSA) ने स्पाइन हेल्थ अवेयरनेस साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इसमें 70 से 80 वरिष्ठ डॉक्टरों, स्पाइन सर्जन और एनेस्थेटिस्ट ने साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस. के. लूनावत, उपाध्यक्ष डॉ. प्रसाद पटगांवकर और सचिव डॉ. अविनाश जैन सहित कई चिकित्सक शामिल हुए। खास बात यह रही कि स्पाइन सर्जरी करा चुके कुछ मरीजों ने भी साइकिल चलाकर भागीदारी की। आयोजन का उद्देश्य रीढ़ की सर्जरी से जुड़े डर और भ्रांतियों को दूर करना था। रैली में शहर के साइकिल राइडर्स और यातायात पुलिस ने भी सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments