बच्चों के सोशल मीडिया पर पाबंदी को लेकर याचिका

इंदौर। इंदौर में शैक्षणिक संस्था से जुड़े युवा ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बच्चों की उम्र तय करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, कानून एवं न्याय मंत्रालय और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

सिंह ने बच्चों को सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर बुलिंग, यौन शोषण और हानिकारक सामग्री से बच्चों को बचाने को लेकर यह याचिका दायर की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉय माल्या बागची की पीठ ने इस मामले की सुनवाई 7 दिसंबर तय की है।

Post a Comment

0 Comments