इंदौर में RE-2 के लिए चला बुलडोजर, विरोध में पथराव; पुलिस ने भांजी लाठियां

 

इंदौर में बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच RE-2 सड़क के अधूरे हिस्से को पूरा करने के लिए मंगलवार को नगर निगम और प्रशासन ने बड़ी रिमूवल कार्रवाई शुरू की। बिचौली कांकड़ क्षेत्र में नगर निगम की टीम जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ पहुंची। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। 

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। कुछ महिलाएं जेसीबी के सामने बैठ गईं और कुछ ने मशीनों के आगे लेटकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया। कुछ लोगों को पुलिस वाहनों में बैठाकर मौके से हटाया गया। 

RE-2 के इस हिस्से में बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर की बस्तियां सड़क निर्माण में बाधक बताई जा रही हैं। रिपोर्टों के मुताबिक करीब 300 मकान और अन्य निर्माण कार्रवाई की जद में हैं—शिव नगर में करीब 115 और शिव दर्शन नगर में 72 आवास चिन्हित हैं, जबकि पिपलियाना-शेरकांकड़ क्षेत्र में 70 से ज्यादा निर्माण प्रभावित हैं।

Post a Comment

0 Comments