इंदौर में सफाई कर्मचारियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन, नियमितीकरण समेत 6 मांगों को लेकर डटे कर्मचारी

 इंदौर नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमितीकरण, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और GPS हाजिरी समेत 6 मांगों को लेकर दूसरे दिन भी निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंदौर। नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय के सामने डेरा डालकर नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ठेकेदारी प्रथा खत्म कर करीब 4 हजार कर्मचारियों को इससे मुक्त करना, विनियमित कर्मचारियों का स्थायीकरण, 25-30 वर्षों से कार्यरत मस्टरकर्मियों का विनियमितीकरण, कथित अवैध वेतन कटौती वापस लेना और निलंबन की कार्रवाई रोकना शामिल है।

इसके अलावा कर्मचारी CSI और HO का सम्मान बहाल करने तथा सफाई कर्मचारियों के लिए GPS आधारित हाजिरी व्यवस्था समाप्त करने की भी मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार से जारी है।

Post a Comment

0 Comments