इंदौर के राऊ-पीथमपुर मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि इस मार्ग पर पहले भी सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश में जुटी है।

0 Comments