
इंदौर। शहर में पानी की बचत को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सख्त रुख अपनाया। कैट रोड पर एक दुकान के बाहर पाइप से पानी चलाकर सफाई कर रहे युवक को महापौर ने फटकार लगाई। साथ ही संबंधित मामले में चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महापौर ने युवक को समझाते हुए कहा कि इस बार बारिश कम हुई है और शहर के कई इलाकों में लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में पानी को इस तरह बहाकर बर्बाद करना उचित नहीं है। उन्होंने पानी के महत्व को समझने और उसका इस्तेमाल जिम्मेदारी से करने की बात कही।
महापौर ने स्पष्ट किया कि जब शहर में पानी की उपलब्धता को लेकर चुनौती बनी हुई है, तब प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पानी की बचत करे। घरों और दुकानों के बाहर सफाई के दौरान भी पानी का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
कैट रोड पर हुई इस कार्रवाई के दौरान महापौर ने पानी की बर्बादी को लेकर नाराजगी जताई। अब इस मामले में चालानी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
0 Comments