अभिषेक शर्मा का शतक, वैभव सूर्यवंशी की आतिशबाजी! भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा ने 113 रन की विस्फोटक पारी खेलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने भी 19 गेंदों में 45 रन बनाकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

भारतीय बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज इतना जबरदस्त रहा कि पावरप्ले में ही 118 रन बन गए। दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने 199 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम के इस दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।

Post a Comment

0 Comments