इंदौर में महिला मोर्चा ने JNU प्रकरण को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम व राहुल गांधी के पुतले जलाए।
इंदौर के राजवाड़ा चौराहे पर सोमवार, 12 अक्टूबर को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम और राहुल गांधी के पुतले जलाए गए।
महिला मोर्चा ने यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की छात्राओं द्वारा सांसद अकोइजम पर लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा राष्ट्र के विरोध बाते करते नज़र आते है और प्रदर्शन के बहाने छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाते है। उनका कहना है कि ऐसे प्रोफेसर को तो बीच सड़क चीर देना चाहिए।

0 Comments