इंदौर: पेंट-केमिकल की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग, दो जलकर राख

 इंदौर के बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में पेंट-केमिकल फैक्ट्री में लगी आग दो अन्य फैक्ट्रियों तक फैल गई। दो फैक्ट्रियां जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

इंदौर। शहर के कालिंदी गोल्ड सिटी के पास स्थित बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में रविवार सुबह करीब 7 बजे एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो फैक्ट्रियां पूरी तरह जल गईं। राहत की बात यह रही कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैक्ट्रियों में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments