ग्वालियर में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 60 करोड़ के लेन-देन का दावा

ग्वालियर में Fairplay-1.com से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई। पांच आरोपी गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 38 सिम समेत कई उपकरण जब्त।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर क्राइम विंग और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन गैम्बलिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरवाई क्षेत्र के सांवरिया धाम फेस-1 स्थित एक मकान पर कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी Fairplay-1.com वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े लेन-देन और कथित ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने का काम करते थे।

जांच में सामने आया कि गिरोह कमीशन पर बैंक खाते और फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक लैपटॉप, दो टैबलेट, 19 मोबाइल फोन, 17 एटीएम कार्ड, चार पासबुक, नौ चेकबुक और 38 सिम कार्ड बरामद किए हैं। नेटवर्क के जरिए हर महीने करीब 5 से 6 करोड़ रुपये का लेन-देन होने का अनुमान है। इसके तार दुबई, कंबोडिया और श्रीलंका तक जुड़े होने की बात भी सामने आई है। मामले में संजय रावत की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments