मध्य प्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं स्थित टंट्या मामा भील चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र अब चर्चा के केंद्र में धीरे-धीरे आ रहे है। विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार उनके बीच जाकर उनकी आवाज को और बुलंद करने की कोशिश कर रहे है।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा पहले वहां पहुंचे और छात्रों के धरने को समर्थन दिया, इसके बाद जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े पहुंचे।
वानखेड़े ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ है और जहाँ भी ज़रूरत पड़ेगी, हम उनके साथ मज़बूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की छात्रों की यह मांग पूरी तरह से जायज़ है।

0 Comments