छिंदवाड़ा। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने एक कार्यकर्ता को महल में ले जाकर पीटने के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यह मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है, जहां हर्रई निवासी एक कांग्रेस कार्यकर्ता बलराम श्रीवास ने भाजपा विधायक राजा कमलेश शाह के महल के अंदर ले जाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद छिंदवाड़ा के राजनीतिक हलकों में काफी हलचल बढ़ गई है।
पीड़ित बलराम श्रीवास के अनुसार, वह पूर्व सांसद नकुलनाथ की एक बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान अंशु सोनी समेत पांच लोगों ने उन्हें रास्ते से जबरन मोटरसाइकिल पर उठाकर विधायक के महल के अंदर ले गए। वहां उनका मोबाइल छीन लिया गया, उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के सामने आने के बाद पूर्व सांसद नकुलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एडिशनल एसपी (ASP) आशीष खरे से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की

0 Comments