भोपाल। मध्य प्रदेश में SIR से कटे मतदाताओं के लिए खुशखबरी है कि उनके नाम फिर से वोटर लिस्ट में जुड़ सकेंगे। इसके लिए 10 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 2003 में मतदाता या उसका परिवार कहां रहता था इसका रिकॉर्ड और फॉर्म 6 और फॉर्म 8 के साथ अलग घोषणा पत्र नहीं देना होगा।
1 जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले युवा भी आवेदन कर सकेंगे। अंतिम सूची में 31.11 लाख नाम काटे थे और मतदाता 5.4 करोड़ रह गए थे। अब माना जा रहे हैं कि इसमें और भी नाम जुड़ सकते हैं। पात्र मतदाता फार्म 6 भरकर 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

0 Comments