लाडली बहना पर दो मंत्रियों में कंफ्यूजन

 

भोपाल। लाडली बहना योजना को लेकर प्रदेश के दो मंत्रियों के अलग–अलग बयानों को लेकर कंफ्यूजन हो गया है। कल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा था कि नई लाडली बहनों के पंजीयन किए जाएंगे जिससे उन महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी जो फार्म नहीं भर पाई थीं। 

हालांकि इस मामले में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि नए रजिस्ट्रेशन का कोई प्रस्ताव नहीं है। जो महिलाएं पात्र हैं, उन्हें बराबर से राशि मिल रही है। विदित है कि यह योजना 2023 के जून माह से शुरू हुई थी। 

Post a Comment

0 Comments