24 साल की नौकरी, 75 लाख से 40 गुना कमाई की

इंदौर। क्या किसी पुलिस वाले के पास अपने वेतन से 40 गुना अधिक तक कमाई हो सकती है। वैसे इस बारे में कुछ ठीक से तो नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कई ऐसे भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के उदाहरण सामने आ चुके हैं। इंदौर में कल जिस पुलिस आरक्षक के घर छापा मारा गया उसकी 24 साल की नौकरी में वेतन 75 लख रुपए बना था, जबकि उसकी संपत्ति 40 गुना अधिक निकली।

जिसकी लागत 30 करोड रुपए है। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के हेड कांस्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने कल छापामार कार्रवाई की थी। इसमें बड़ी संख्या में फिरोज और उसके रिश्तेदारों के नाम संपत्ति का पता चला है। कुल मिलाकर 30 करोड रुपए की संपत्ति सामने आई है। उसके पास 9 गाड़ियां, 21 बैंक खाते और 33 प्रॉपर्टी है।

इंदौर और देवास के शहरों में उसने तगड़ा इन्वेस्टमेंट कर रखा था। बताया जाता है कि आरोपी हेड कांस्टेबल पुलिस में अपना प्रभाव दिखाकर जमीन और प्लाट के विवादास्पद मामलों को हल करवाता था और उसे बाद में खुद ही खरीद लेता था। 

Post a Comment

0 Comments