इंदौर के दो बड़े गरबा आयोजनों पर पुलिस कार्रवाई

इंदौर।  इंदौर पुलिस ने शहर के दो बड़े गरबा आयोजकों पर दी गई अनुमति शर्तों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की है। पहला मामला रिंग रोड पिपलियाहाना के पास एक होटल का है जहां ढोली तारा के नाम से गरबा उत्सव आयोजित किया गया है। 

इसकी अनुमति मेसर्स हाईडैश के आशुतोष करमोदिया, ध्रुवम शर्मा तथा हितेश छाजेड़ ने ली थी और कहा था कि यहां 3000 लोग गरबा करने आएंगे, लेकिन संख्या से अधिक दोगुने प्रतिभागियों को एंट्री दी गई।वहीं यातायात व्यवस्था का भी पालन नहीं किया गया, जिसके कारण इमरजेंसी वाहन फंसे। 

इस पर खजराना के सहायक पुलिस आयुक्त ने गरबा की अनुमति निरस्त कर दी। दूसरा मामला सजन प्रभा गार्डन का है जहां आयोजक के ऊपर FIR की गई है। 

यहां रोशनी श्रीवास्तव ने गरबा आयोजन की अनुमति की थी। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शराबी अंदर एंट्री करने के बाद वहां पड़ा हुआ मिला। वह अनाधिकृत रूप से अंदर घुसा था। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। इस आयोजन की अनुमति भी निरस्त कर आयोजकों के विरुद्ध एफआईआर की गई है तथा आयोजन स्थल को सील कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments