अंजान नंबर से कॉल आया तो भी दिखेगा नाम



नई दिल्ली। आपके मोबाइल में कोई नंबर सेव नहीं है, फिर भी अगर कोई अंजान नंबर से कॉल आ रही है तो आपको उस व्यक्ति का नाम दिखेगा। यह सुविधा 1 नवंबर से लागू होगी। केंद्र सरकार ने सभी मोबाइल कंपनियों को ये आदेश दे दिए हैं। यही नहीं कुछ कंपनियों ने तो ट्रायल के तौर पर यह सुविधा शुरू कर दी है, जिससे आपको मालूम चल सके कि आपको कौन कॉल कर रहा है। दरअसल अभी तक अंजाने नम्बर से कॉल आने पर उसका नाम ट्रू कॉलर एप की मदद से देखा जा सकता था, लेकिन नई सुविधा शुरू होने के बाद इसके लिए कोई एप इंस्टॉल नहीं करना होगा।

Post a Comment

0 Comments