भोपाल। साध्वी बनने के पहले मॉडल रहीं साध्वी हर्षा रिछारिया ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें भद्दे कमेंट्स और धमकियां मिल रही है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें ये धमकियां कौन दे रहा है। हर्षा का कहना है कि मैं डरने वाली नहीं हूं। मुझे डराने की गलती न करे। अगर मुझे कुछ हुआ तो शंका उन्हीं पर जाएगी। उन्होंने यहां भी नाम का उल्लेख नहीं किया है।
साध्वी ने 3 अक्टूबर को बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान के बाद एक बयान दिया था, जिसमें संत ने बोला था कि महिलाएं अकेले बागेश्वर धाम न आएं। आए तो वे अपनी जवाबदारी पर आएं। इस पर हर्षा ने कहा था कि जब उन्हें अपने सेवादारों पर ही भरोसा नही है तो कोई दूसरा इस पर कैसे भरोसा कर सकता है। उन्होंने एक।वीडियो जारी किया है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है।

0 Comments