मानसून विदा, लेकिन 12 शहर में होगी बरसात

भोपाल। प्रदेश से भले ही मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में चक्रवात के कारण बारिश हो रही है। आज भी 12 जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार रीवा, सतना, मऊगंज, सिंगरोली, शहडोल, मैहर, अनूपपुर, बालाघाट आदि जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। कल भी 10 जिलों में बारिश होगी। हालांकि 10 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान है। वैसे प्रदेश से 3 अक्टूबर को ही मानसून की रवानगी हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments