ग्वालियर हादसे में सीएसपी हटाए, 9 पुलिसकर्मी निलंबित



ग्वालियर। कल ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में मुख्यमंत्री ने आदेश देते हुए सीएसपी रवि भदौरिया को हटा दिया है। वहीं तीन थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इंदौर में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। वे चुनरी यात्रा में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि हमने मंत्री एदल सिंह कंसाना और राकेश सिंह को स्पॉट पर जाने के निर्देश दिए थे। प्रथम दृष्टया गलती पुलिस विभाग की सामने आई है। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है। वहीं मृत परिजनों के परिवार को चार-चार लाख रुपए दिए गए हैं। गंभीर घायलों को 2–2 लाख रुपए दिए गए हैं, वहीं घायलों का इलाज सरकार करवाएगी। इस हादसे में कई लोग अभी भी घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है विदित है कि ट्रक वहीं पास में खड़ा था और अनियंत्रित होकर ढलान पर लुढ़क गया जो शीतला माता मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर चढ़ गया, जिसमें 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments