मुंबई। टाइगर श्राफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वे नेपाल भागने की फिराक में थे। आश्चर्य की बात है कि उन्हें टाइगर श्राफ पर गोली चलाने का ठेका मात्र 35 हजार रूपये में मिला था, जिसे लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने दिया था।
आरोपियों में एक हरियाणा का रेहान है तो दूसरा बिहार का रहने वाला ऋतिक रोशन है। तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी रेहान ने ऋतिक को विदेश में नौकरी दिलाने का वादा भी किया था। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
0 Comments