इंदौर। इंदौर में बनाई जा रही आरई-2 सड़क का तीन साल से निर्माण अटका हुआ था। यहां एक किलोमीटर के हिस्से में करीब 300 बाधाएं थीं, जिनको हटाने की कार्रवाई आज शुरू की गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ निगम के अधिकारी यहां पहुंचने लगे और बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई शुरू होने से पहले ही रहवासी विरोध में उतर आए हैं। वहीं कई लोगाें ने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली।

0 Comments