इंदौर। 11 अक्टूबर को इंदौर में होने जा रहे भारत और वेस्टइंडीज की टीम सीधे मैदान में उतरेंगी। बताया जा रहा है कि व्यस्त शेड्यूल के कारण टीम नेट प्रैक्टिस नहीं करेंगीं इसलिए होलकर स्टेडियम में नेट नहीं लगाई जा रही है। दोनों टीमों के बीच 11 अक्टूबर को सीधा मुकाबला होगा। 10 अक्टूबर को सीधे इंडिया की टीम होटल मैरिएट तो वेस्टइंडीज की टीम रेडिसन पहुंचेगी। दोनों टीमें दोपहर में इंदौर आएंगी। इसके बाद वे आराम करेंगे। इस सीरीज का पहला मैच आज लखनऊ में होने जा रहा है तो दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा।
0 Comments