![]() |
| कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता और जनसामान्य |
![]() |
| अपने अनुभवों को शेयर करते निकम |
इंदौर। मुंबई में 26/11 हमले के आरोपी को सजा दिलाने वाले विख्यात अधिवक्ता और पदमश्री प्राप्त उज्ज्वल निकम आज इंदौर में थे। वे संस्था सार्थक द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। निकम ने हमले के आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने तथा 1993 में हुए बम हमले के मामले में दी गई दलीलें भी आम लोगों के साथ शेयर की। उन्होंने यह कहा कि मेरा मकसद न केवल आरोपी को सजा दिलाना है, बल्कि उसे उसके गुनाह का पछतावा भी कराना है और यही काम उन्होंने किया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू भी साझा किये। निकम के जीवन पर बनी उनकी बायोपिक प्रहार कल रिलीज हो रही है, जिसमें राजकुमार राव निकम की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही वामिका उनकी पत्नी का किरदार निभाते हुए बड़े पर्दे पर दिखेगी। इस अवसर पर फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया जो काफी सशक्त नजर आया। फिल्म वास्तव में अजमल कसाब केस के इर्द-गिर्द ही घूमती है जो दर्शकों को रोमांच का अनुभव देगी। संस्था के टीनू जैन ने कहा कि उनका उद्देश्य इंदौर के वकालत के छात्रों और आम लोगों को अजमल कसाब केस की बारीकिया समझाकर इसके असल हीरो से रुबरु करवाना था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।


0 Comments