इंदौर। आखिरकार इंदौर का क्रिकेट मैदान भारत के लिए एक बार फिर लकी साबित हुआ। टी-20 मैच में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन पीछे छोड़कर हरा दिया। इसके साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 209 रन बना सकी।

0 Comments