प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- 'झूठ की गूंज' कितनी भी करें

 इंदौर। प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी की मां का सम्मान करना हमारे संस्कार हैं और मंच से हुआ अपमान निंदनीय है।

 इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिला की मिमिक्री को लेकर कहा कि किसी की मां का सम्मान करना भारतीय संस्कारों का हिस्सा है और मंच से जिस तरह किसी की मां का अपमान किया गया, वह निंदनीय है।

इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था की तारीफ करते हुए भंडारी ने कहा कि एक समय शहर को स्वच्छता के लिए नहीं जाना जाता था, लेकिन आज इंदौर देश के स्वच्छतम शहरों में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि अब इंदौर को अगले 10 साल के लिए यह सोचना चाहिए कि क्या वह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जैसा मुकाम हासिल कर सकता है।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ‘झूठ की गूंज’ बताते हुए भंडारी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि देश का युवा राहुल गांधी को नेता के बजाय कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन के रूप में देखता है।

भंडारी ने कांग्रेस पर जनता का भरोसा दोबारा हासिल नहीं कर पाने का दावा करते हुए कहा कि 2011 के बाद जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी, वहां जनता ने उसे दोबारा मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे कितनी भी ‘झूठ की गूंज’ करे, देश के युवाओं ने अपना मन बना लिया है।

Post a Comment

0 Comments