मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त आज जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा से करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1,500 प्रति महिला DBT के जरिए ट्रांसफर किए।
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए आज बड़ी अपडेट है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 सितंबर को आगर मालवा से योजना की 40वीं किस्त की राशि जारी की। इसके तहत प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500 प्रति महिला DBT के जरिए ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
इस किस्त के लिए कुल ₹1,835 करोड़ 9 लाख 22 हजार 450 रुपये की राशि जारी की गई है। पात्र महिलाएं अपने बैंक खाते में राशि आने का मैसेज चेक कर सकती हैं और बैंकिंग माध्यम से भुगतान की पुष्टि कर सकती हैं।

0 Comments