इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले शहर में पोस्टर वार शुरू हो गया। कई जगह ‘झूठ की गूंज’ लिखे पोस्टर लगाए गए हैं।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सियासी पोस्टर वार देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर रातों-रात ‘झूठ की गूंज’ लिखे पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए। पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उनकी पिछली रैलियों के करीब 40 दावों के फैक्ट-चेक का दावा किया गया है। साथ ही QR कोड भी दिया गया है।पोस्टरों पर ‘झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय’ जैसे संदेश लिखे गए हैं। इनमें राहुल गांधी की कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे की रैलियों का जिक्र करते हुए उनके बयानों की पड़ताल का दावा किया गया है।
पोस्टरों पर किसी राजनीतिक दल या संगठन का नाम नहीं लिखा गया है। कांग्रेस नेताओं ने इन पोस्टरों के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले इस पोस्टर वार ने इंदौर की सियासत को और गरमा दिया है।
कांग्रेस का कहना है कि पिछले 20 दिनों से भाजपा राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को विफल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन आज जिस तरह से पोस्टर भाजपा ने लगवाए है, उससे उनका असली चेहरा जनता और युवाओं के सामने आया है।
कांग्रेस को जैसे ही इन होर्डिंग का पता चला उन्होंने तुरंत हटाना शुरू कर दिया।
0 Comments