महू से रीवा के बीच चलेगी त्यौहार स्पेशल ट्रेन

इंदौर। दुर्गापूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेकडकर नगर से रीवा के मध्य गाड़ी संख्याप 01709/01710 साप्ताचहिक स्पे-शल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्याए 01709 डॉ. अम्बेडडकर नगर रीवा स्पेाशल 11 अक्टूेबर से 15 नवम्ब र 2026 तक डॉ अम्बेेडकर नगर से प्रति रविवार को 21.20 बजे चलेगी तथा अगले दिन 14.30 बजे रीवा पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के इंदौर(21.45/21.50), देवास(22.30/22.32), मक्सीे(23.30/23.35), शुजालपुर(00.25/00.27, सोमवार) एवं सीहोर(01.12/01.14) बजे आगमन/प्रस्थाबन होगा। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या् 01710 रीवा डॉ. अम्बे डकर नगर स्पे.शल 10 अक्‍टूबर से 14 नवम्बीर 2026 तक रीवा से प्रति शनिवार को 22.50 बजे चलकर अगले दिन 15.05 बजे डॉ. अम्बे्डकर नगर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के सीहोर(10.05/10.07, रविवार), शुजालपुर(11.05/11.07), मक्सीग(11.50/11.55), देवास(13.21/13.23) एवं इंदौर(14.15/14.20) बजे आगमन/प्रस्थालन होगा। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवाडा़, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदारामनगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी , देवास एवं इंदौर स्टे‍शनों पर ठहराव दिया गया है। 

 यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी जिसमें थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीगपर एवं सामान्या श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी एवं कोच संरचना सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments