इंदौर। राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद इंदौर में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। अब भाजपा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांग जोशी प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर पहुंचेंगे।
इंदौर। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद इंदौर में राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांग जोशी इंदौर पहुंचेंगे। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी आज रात तक इंदौर पहुंचेंगे।
बताया जा रहा है कि हिमांग जोशी का यह दौरा प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत हो रहा है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के स्वर्णिम 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके तहत उनका इंदौर आगमन हो रहा है।
भाजपा नेता सौगात मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वर्णिम 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हिमांग जोशी का इंदौर आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और युवाओं के बीच अभियान को लेकर गतिविधियां तेज होंगी।

0 Comments