इंदौर में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौ-तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर सामाजिक-धार्मिक संगठनों व गौसेवकों ने पैदल यात्रा निकाली।
इंदौर में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौ-तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और गौसेवकों ने संयुक्त रूप से शांतिपूर्ण पैदल यात्रा निकाली। “गौमाता राष्ट्रमाता” अभियान के तहत निकली यह यात्रा राजीव गांधी चौराहा से शुरू होकर भंवरकुआँ चौराहे पहुंची।
यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने की मांग की। तहसीलदार संगीता गहोलिया कलेक्टर की प्रतिनिधि के रूप में मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया।ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गौ-तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। तहसीलदार ने ज्ञापन पर 15 दिनों के भीतर जवाब देने का आश्वासन दिया।


0 Comments