भारत को पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिल गई है। टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। इसके सभी मुकाबले मुंबई और वडोदरा में होंगे।
भारत को पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिल गई है। ICC ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। इसके सभी मुकाबले मुंबई और वडोदरा में होंगे।
यह महिला क्रिकेट के इतिहास में पहली चैंपियंस ट्रॉफी होगी। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी—भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका। सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से खेलेंगी।
मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) और वडोदरा के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहले श्रीलंका को मिली थी, लेकिन अब इसे भारत में शिफ्ट कर दिया गया है।
ICC चेयरमैन जय शाह ने इसे महिला क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय बताया है। भारत में पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन देश के लिए एक बड़ी क्रिकेट उपलब्धि माना जा रहा है।

0 Comments