इंदौर में आज नो कार डे, अधिकारियों ने चलाये टू व्हीलर

इंदौर। शहर में आज "नो कार डे" मनाया जा रहा है। जिसमें आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण आदि उत्साह पूर्वक शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में  कलेक्टर शिवम वर्मा आज अपने बंगले से दो पहिया ई-व्हीकल से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे भी नो कार डे पर एक दिन के लिए कार का उपयोग छोड़ें और पर्यावरण बचाने के लिए ग्रीन ट्रांसपोर्ट को अपनाएं। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने भी दोपहिया की सवारी की। निगम और कलेक्ट्रेट के कई अधिकारी भी आज अपने दोपहिया वाहनों से हेलमेट पहनकर निकले।

Post a Comment

0 Comments