बाढ़ में बह रहा था हाथी का बच्चा, बचाने के लिए मछुआरे जान पर खेले



जलपाईगुड़ी। बाढ़ में बह रहे हाथी के बच्चे को मछुआरों ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी के तेज बहाव में बह रहे नवजात हाथी के बच्चे को स्थानीय मछुआरों और बैकुंठपुर वन प्रभाग के अधिकारियों ने सुरक्षित बचाया। गजोल्डोबा बैराज और तीस्ता नदी का इलाके में  बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हाथियों का एक झुंड नदी पार कर रहा था, तभी महज 3 से 4 दिन का नवजात बच्चा तेज धारा में झुंड से अलग हो गया। मछुआरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बहते हुए शावक का करीब 5 किलोमीटर तक नाव से पीछा किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग की टीम की मदद से बाद में इस छोटे हाथी को उसकी मां और झुंड से सुरक्षित मिला दिया गया।

Post a Comment

0 Comments