10 हजार नहीं दिए तो 24 करोड़ का सामान जला दिया

सूरत। गुजरात के सूरत में मालिक ने 10 हजार वेतन नहीं दिया तो कर्मचारी ने पेट्रोल से फूंका 24 करोड़ का सामान।

सूरत क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 10 हजार रुपए के बकाया वेतन को लेकर दो मालिकों से बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके लिए वह 150 रुपए का पेट्रोल खरीदकर लाया था और दुकान के बाहर रखे कपड़ों के पार्सल में आग लगाकर फरार हो गया था। गुजरात सहित देश में इस घटना की चर्चा है।

Post a Comment

0 Comments